Header Ads Widget

लड़की भगाने वाला चढ़ा, पुलिस के हत्थे



रजनीश कुमार मिश्र गाजीपुर। गाजीपुर जनपद के भांवरकोल पुलिस ने लड़की भगाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है।सूचना के मुताबिक भांवरकोल थाना क्षेत्र के धर्मपुर निवासी मनोज कुमार पुत्र विरेन्द्र कुमार को मुखबिर की सूचना पर बीरपुर मोड़ से गिरफ्तार किया है।पुलिस ने बताया की मनोज कुमार दस दिन पहले अपने ही गांव की एक लड़की को लेकर कही फरार हो गया था।जिसकी शिकायत परीजनों ने पुलिस से किया था।

पुलिस ने बताया की मुखबिर द्वारा सूचना मिली की मनोज लड़की के साथ बीरपुर मोड़ पर  मौजूद है।सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक सकलदीप सिंह मुखबिर द्वारा बताएं उक्त स्थान पर पहुंच आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बताया की लड़की का मेडिकल परीक्षण उसके परीजनों की देख रेख में करा परीजनों के हवाले कर दिया।वही आरोपी मनोज को संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ