रजनीश कुमार मिश्र (बाराचवर) गुरुवार की शाम करीमुद्दीनपुर थाने क्षेत्र के पातेपुर गांव निवासी बंशनारायण यादव को गांव के ही एक युवक गोली मार दी और तमंचा लहराते हुए फरार हो गया।वहीं घायल बंशनारायण यादव को परिजनों ने जिलाअस्पताल लेकर गये जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।सुचना के मुताबिक बंशनारायण यादव अपने परिचितों के साथ अपने बैठकें में बात कर रहे थे।
तभी एक युवक उनके गेट पर आया बंशनारायण को बुला बात करने लगा तभी युवक ने तमंचे से बंशनारायण के उपर फायर कर दिया।और गोली उनके पेट मे जा लगी।इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ना चाहा लेकिन युवक दुसरा फायर करते हुए वहां से भाग निकला।
इस घटना की जानकारी होते ही करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष व क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंच जानकारी लेने में जुट गये।वहीं पुलिस अधीक्षक डाक्टर ओमप्रकाश सिंह जिलाचिकित्सालय पहुंच परिजनों से मुलाकात कर आरोपी को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया।
इस संबंध में करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष रामनेवाश ने बताया की परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिला है।पुलिस ने बताया की बंशनारायण को गोली क्यों मारी गई है।इसकी जानकारी आरोपी को पकड़ने जाने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगी।बहरहाल परिजनों के जानकारी पर आरोपी की तलाश की जा रही है।जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जायेगा।


0 टिप्पणियाँ