Header Ads Widget

आशा कार्यकर्ती हुई डिजिटल || asha karyakarta digital || the jharokha news

रजनीश कुमार मिश्रा बाराचवर। शुक्रवार को बाराचवर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आशाओं के बीच ब्लाक प्रमुख ब्रजेंद्र सिंह ने  स्मार्ट फोन वितरण किया।इस मौके पर प्रमुख ब्रजेन्द्र सिंह ने कहा की आप लोग कोरोना काल के बीच जो कार्य किया है।वो काबिले तारीफ आप लोगों की जितना भी तारीफ किया जाये कम है।

advertisement

सरकार द्वारा जो आप लोगों को स्मार्ट फोन दिया जा रहा है।इससे आप लोगों को कार्य करने में काफी सहुलियतें मिलेंगी।और भारी भरकम रजिस्टर ढोने से छुटकारा मिलेगा।वहीं डाक्टर क्षितिज सिंह ने मिडिया को बताया की सरकार द्वारा जो आशाओं को स्मार्ट फोन दिया गया है।उससे सारा काम डिजिटली हो जायेगा।आशाओं को हर काम के लिए अलग अलग रजिस्टर रखना पड़ता था।अब सारा कार्य एक स्मार्ट फोन से कर लेंगी।

वहीं ब्लाक प्रबंधक अधिकारी भारत भूषण ने बताया की आज सिर्फ आठ आशाओं को स्मार्ट फोन दिया गया है।कल ब्लाक क्षेत्र के सभी 202 आशाओं को स्मार्ट फोन वितरण कर दिया जायेगा।बीसीपीएम अशोक यादव ने कहा की स्मार्ट फोन वितरण के बाद सभी आशाओं का ट्रेनिंग कराया जायेगा।इस मौके पर ब्लाक प्रमुख ब्रजेन्द्र सिंह, फैजान अंसारी,पुर्व प्रधान मिंटू सिंह,डाक्टर क्षितिज सिंह,भारत भूषण श्रीवास्तव, बीसीपीएम अशोक यादव,आशा शशिकला, कनकलता, सीमा सिंह,मीरा शर्मा, मंजू देवी,रीया वर्मा, सुहीला देवी,दमयंती देवी आदी आशाएं मौजूद थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ