रजनीश कुमार मिश्र बाराचवर ।भावी ब्लाक प्रमुख ब्रजेंद्र सिंह ने बुधवार को लार्ड कृष्णा पैलेस में सभी प्रधानों व क्षेत्रपंचायतो को माला पहना व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया ।वहीं इस मौके पर बलिया के सांसद विरेंद्र सिंह मस्त भी उपस्थित रहे। इस सम्मान समारोह में दलिय सिमाओं को तोड़ते हुए,भाजपा सपा,बसपा समेत सभी पार्टी के नेता समलित हुए।
66 क्षेत्रपंचायत हुए समलित, सभी ने ब्रजेंद्र सिंह का किया समर्थन
बुधवार को हुए सम्मान समारोह में बाराचवर ब्लाक क्षेत्र के 66 क्षेत्रपंचायत सदस्य सामिल हुए सभी ने एक मत से ब्रजेंद्र सिंह को ब्लाक प्रमुख बनाने के लिए समर्थन दिया।बतादें की ब्लाक प्रमुख बनने के लिए सिर्फ 51 क्षेत्रपंचायत सदस्य होना आवश्यक है।
लेकिन ब्रजेंद्र सिंह के पक्ष में 66 क्षेत्रपंचायतो ने अपना समर्थन दे दिया।वहीं प्रतिद्वंद्वी शिवशंकर सिंह को मात देते नजर आ रहे है।खैर अभी ब्लाक प्रमुख के चुनाव का ऐलान नहीं हुआ है।प्रमुख कौन बनेगा ये तो भविष्य पर निर्भर करता है।लेकिन जो स्थिति आज देखने को मिली उससे तो ये तय है की ब्रजेंद्र सिंह का पलड़ा काफी भारी है।
सासंद ने दीप प्रज्वलित कर किया, कार्यक्रम का शुभारंभ
इस कार्यक्रम का शुभारंभ बलिया के सासंद विरेन्द्र सिंह मस्त ने पंडित श्याम प्रसाद मुखर्जी को दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि कर शुभारंभ किया।इस मौके पर सांसद ने क्षेत्र के लोगों से ब्रजेंद्र सिंह को ब्लाक प्रमुख बनाने की अपील किया।उन्होंने कहा की ब्रजेन्द्र सिंह एक सम्मानित परिवार से है।व इनके पुर्वज द्वारा ब्लाक बनवाया गया है।सांसद ने कहा की सालों बाद प्रथम ब्लाक प्रमुख के परीवार से ये चुनाव लड़ रहे है।
आप लोग इनका समर्थन कर रहे है।इसके लिए क्षेत्र के जनता के साथ बाराचवर ब्लाक क्षेत्र के सभी ग्रांम प्रधानों व क्षेत्रपंचायतो को धन्यवाद करता हूं।सांसद विरेंद्र सिंह मस्त ने आगे कहा की अपने सांसध निधि से कासिमाबाद में आक्सीजन प्लांट के लिए 60 लाख रुपये दिया हू।ताकि हमारे क्षेत्र के लोगों को गंभीर बीमारी के दौरान आक्सीजन की कमी ना हो।वही करीमुद्दीनपुर की महिला ग्रांम प्रधान फरिदा बानो ने विरेंद्र सिंह मस्त से करीमुद्दीनपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए भी कहा जिसपर सांसद ने आश्वासन दिया।




0 टिप्पणियाँ