Header Ads Widget

नानी की याद में युवती चढ़ीं, पानी की टंकी पर ,मचा हंगामा




रजनीश कुमार मिश्र बाराचवर।
गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र में उस समय हंगामा मच गया जब एक युवती अपनी मृत नानी की याद में पानी की टंकी पर चढ़ जान देने की धमकी देने लगी। जानकारी के मुताबिक युवती की नानी नीशा बेगम की मौत मार्च में ही मौत हो चूकीं है।अपनी नानी नीशा बेगम की याद में नाबालिग युवती कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के युसूफपुर मार्ग स्थित जल निगम परिसर में बने पानी की टंकी पर  सुबह करीब तीन बजे चढ़ गई। 

the jharokha

सुबह टहल रहे ग्रामीणों ने जब ये नजारा देखा तो सन्न रह गये।वही इसकी सुचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी ।युवती ने ग्रामीणों को देख जान देने की धमकी देने लगी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने टंकी के चारो तरफ जाल डालकर घेराबन्दी कर दी।टंकी पर चढ़ी युवती की सुचना पुलिस ने परिजनों को दी किसी तरह परिजनों व पुलिस द्वारा समझा बुझाकर कर नीचें उतारा गया।सुत्रों के मुताबिक टंकी पर चढ़ी युवती कासिमाबाद थाने क्षेत्र के ही सुकहा निवासी (14) वर्षीय सानिया तारीक पुत्र मोहम्मद तारीक की बेटी है।

इस संबंध में परिजनों ने बताया की सानिया अपनी नानी से बहुत प्यार करती थी।परिजनों ने बताया की सानिया की नानी का देहांत  मार्च में ही हो गया था।परिजनों ने बताया की सानिया आये दिन अपने नानी के कब्र पर जाकर रोती थी।व हमेशा कहती थी की हमें नानी के पास जाना है।परिजनों ने बताया की सानिया अभी सातवीं क्लास में पढ़ती है।इस घटना के.संबद में प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया की सानिया मानसिक रूप से विक्षिप्त है।युवती का मानसिक परिक्षण करा परिजनों के हवाले कर दिया गया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ