Header Ads Widget

ब्लाक प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष बने बाराचवर ब्लाक प्रमुख बृजेंद्र सिंह



रजनीश कुमार मिश्र बाराचवर।वरिष्ठ भाजपा नेता व बाराचवर ब्लाक प्रमुख ब्रजेंद्र सिंह के सितारे इस समय बुलंदियों पर है। बाराचवर ब्लाक प्रमुख ब्रजेंद्र सिंह को प्रमुख संघ का जिलाध्यक्ष चुन लिया गया है।मंगलवार को ब्लाक प्रमुखों की एक आवश्यक बैठक सदर विकास खण्ड के सभागर में सम्पन्न हुई ।

इस बैठक में संगठन के विस्तार को बढ़ाने के लिए बाराचवर ब्लाक प्रमुख ब्रजेंद्र सिंह को सर्वसम्मति से ब्लाक प्रमुख संघ का जिलाध्यक्ष चुन लिया गया।बैठक की अध्यक्षता कर रहे सादात ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधिसंतोष कुमार यादव ने कहा की मुहम्मदाबाद ब्लाक प्रमुख अवधेश राय को संरक्षक व करंडा ब्लाक प्रमुख आशीष यादव को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

वहीं जमानियां प्रमुख पति संतोष कुशवाहा को महासचिव तो सदर प्रमुख पति राजेश यादव को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।उन्होंने बताया की मरदह प्रमुख पति धर्मेन्दर मीडिया प्रभारी बनाया गया है.सादात प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुमार यादव को सलाहकार नियुक्त किया गया है।

उन्होंने बताया की इसके साथ ही निम्न मुद्दों पर भी बात किया गया है।प्रमुखों पर कोई राजनैतिकसामाजिक आर्थिक संकट आता है तो सभी लोग मिलकर उसका पूरा सहयोग करेंगे। किसी प्रमुख के ऊपर यदि भविष्य में अविश्वास प्रस्ताव आता है तो सभी लोग मिलकर सहयोग करेंगे। 

प्रमुखों की सुरक्षा हेतु शस्त्र लाइसेंस/सुरक्षा गार्ड हेतु जिलाधिकारी से मांग किया जाएगा।ब्लाक प्रमुखों को पूर्व में जितने संवैधानिक अधिकार प्राप्त है ये उसके लिए शासन से मांग किया जाएगा।साथ ही अन्य आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा करते हुए अगली बैठक में बिचार किया जाएगा।इस मौके पर मनोज कुमार गुप्ता,इन्दू देवी, सैदपुर प्रमुख हीरा सिंह यादव, शशिपाल सिंह उर्फ घूरा मौजूद रहे।


काकोरी कांड की जांच में अंग्रेजों ने खर्च कर दिए थे दस लाख

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ