बाराचवर : स्थानीय ब्लॉक के अंतर्गत टोडरपुर ग्राम सभा के निवासी पंडित चन्द्रपति चौबे का 111 वर्ष की उम्र में स्वर्गवास हो गया ! स्वर्गवास की खबर सुनकर उनको चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई बहुत लोगों को यह विश्वास नहीं हो रहा था की ज्योतिष विद्या के भीष्म पितामह कहे जाने वाले पंडित चंद्रपति चौबे जो खुद हजारों लोगों को काल के मुख से बचाने वाले तथा शनि के प्रकोप को हटा देने में महारत हासिल था ओ भी एक दिन इस दुनिया से चल बसेंगे उनकी ब्रह्म भोज की खबर सुनकर आशीर्वाद लेने के लिए हजारों लोग पहुंचे तथा प्रसाद ग्रहण कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए ! इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य अरुणेंद्र पांडे ओमप्रकाश चौबे रामदेव चौबे साधु यादव सुभाष चौबे अंजनी पांडे संतोष मिश्रा अभिषेक पांडे अंकित तिवारी मकसूदन तिवारी गायक सुशील चौबे मातादीन चौबे अरविंद पांडे बंशीधर चौबे करिया राहुल संजय बोंगा चौबे शिव चर्चा गायक मीरा देवी एवं क्षेत्र के हजारों लोग उपस्थित हुए धन्यवाद


0 टिप्पणियाँ