Header Ads Widget

election 2022: सपा के दो प्रत्याशियों का हुआ नामांकन,कहा भाजपा के दिन लद गए।

election 2022 सपा के दो प्रत्याशियों का हुआ नामांकन,कहा भाजपा के दिन लद गए।


चंदौली: चंदौली जिले के सकलडीहा व चकिया विधान सभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सिटिंग विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव तथा जितेन्द्र कुमार एडो० ने शुक्रवार की दोपहर में कलेक्ट्रेट पहुंच कर नामांकन किया। नामांकन से पूर्व पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। चकिया विधानसभा की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। 

आप को बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सकलडीहा से प्रभुनारायण सिंह यादव तथा चकिया के पूर्व विधायक जितेन्द्र कुमार एडो० को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया। घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी थी। समर्थकों के भारी हुजूम के साथ समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर पहुंचे। वहां से सादगीपूर्ण ढंग से नामांकन करने के लिए प्रस्तावकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे।

सकलडीहा के सिटिंग विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि बीजेपी के दिन लद गए हैं और समाजवादी पार्टी का पश्चिम से शुरुआत हो गई है और पूरब आते आते अंतिम चरण में भाजपा का अंत हो जाएगा। विकास विहीन पार्टी को जनता हराने के मूड में है और समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा। वही चकिया सुरक्षित विधानसभा के प्रत्याशी जितेंद्र कुमार एडवोकेट ने भी अपनी जीत के साथ सपा के प्रचंड जीत की बात कही।इस दौरान जिलाध्यक्ष सत्यनरायण राजभर मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ