Header Ads Widget

कोरोना से भी खतरनाक है ब्लैक फंगस, लक्षण दिखने पर तुरंत करे डाक्टर से संपर्क



रजनीश कुमार मिश्र बाराचवर (गाजीपुर) वैश्विक महामारी कोरोना का दुसरा फेज पहले के मुकाबले ज्यादा खतरनाक वायरस है।जिससे सारी दुनिया परेसान है।ये महामारी अभी थमा भी नहीं की ब्लेक फंगस नामक एक और महामारी ने आतंक मचा रखा है।जो धीरे धीरे देश के सभी राज्यों में अपना पैर पसार रहा है।

ये फंगस कोरोना मरीजों पर ज्यादा हमलावर नजर आ रहा है।इसी के संबंध में झरोखा न्यूज की टीम ने बाराचवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र के चिकित्साधिकारी डाक्टर नवीन कुमार सिंह से बात की जिसका डाक्टर नवीन कुमार सिंह ने जबाब देते हुए कहा की ब्लेक फंगस शरीर के किसी भी हिस्से में प्रवेश कर सकता है।उन्होंने बताया की फंगस सर में भी जा सकता है,आंत में भी प्रवेश कर सकता है।उन्होंने बताया की फंगस शरीर के किस हिस्से में है।उस हिसाब से इसका लक्षण दिखाई देता है।



फंगस के वजह से हो सकते है अन्धे

डाक्टर नवीन कुमार सिंह ने बताया की अगर ब्लेक फंगस आंख में हो जाता है तो इसके मरीज अन्धे भी हो सकते है।उन्होंने बताया की अगर फंगस आंख में हो जाता है तो उसका पहचान आंख के निचले हिस्से में काला धब्बा हो जाता है।जो ब्लेक फंगस का पहचान है।उन्होंने बताया की अगर आंख के नीचले हिस्से में काला निशाना दिखाई दे तो तुरंत डाक्टर से संपर्क करे।उन्होंने बताया की ये वायरस इतना खतरनाक है की ये किसी को भी हो सकता है।और ये जानलेवा भी है।

फंगस कोरोना मरीजों पर कर रहा है असर 

डाक्टर नवीन कुमार सिंह ने बताया की ब्लैक फंगस कोरोना मरीजों पर  इसलिए असर कर रहा है। कि कोरोना मरीजों की  इम्युनिटी कम हो जाती है ।नवीन कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की सभी लोगों के अंदर फंगस रहता है। लेकिन शरीर की शक्ति फंगस को  रोके रखती है ।जैसे ही शक्ति कम पड़ती है ,फंगस अपना असर दिखाना शुरू कर देती है.नवीन कुमार सिंह ने बताया की फंगस  डायबिटीज के वजह से भी हो सकता है। क्योंकि फंगस को बढ़ने के लिए चीनी मिल जाता है।

कोरोना मरीजो को भेजा जाता है कोविड अस्पताल

प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर नवीन कुमार सिंह.ने.बताया की  कोरोना मरीजों को बाराचवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र में रखने के लिए कोई वार्ड नहीं बनाया गया है।जीतने भी कोरोना के मरीज आते है,उन्हें घर पर ही होम आईसोलेशन कर दिया जाता है।या कोरोना वार्ड भेज दिया जाता है।उन्होंने बताया की जनपद में कोरोना वार्ड सिर्फ मुहम्मदाबाद, भदौरा, सहेड़ी व जिलाचिकित्सालय में बनाया गया है।जहां कोरोना मरीजों को भेजा जाता है।

उन्होंने बताया की अगर कोई गंभीर अवस्था में कोरोना मरीज यहां आ जाये तो उसे प्राथमिक इलाज के कर दिया जाता है।एक सवाल के जबाब में डाक्टर नवीन कुमार सिंह ने बताया की कोरोना के गंभीर  मरीजों के लिए बाराचवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो आक्सीजन सिलेंडर रखा गया है।जिसे लगा कर हम जिला अस्पताल के लिए भेज देते है।

तीसरे लहर से बचने के लिए, जिलाचिकित्सालय मे, पुरी तैयारी

बाराचवर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर नवीन कुमार सिंह ने बताया की कोरोना के तीसरे लहर से बच्चों को बचाने के लिए सरकार अभी से ही तैयार है।तीसरे लहर से बचने के लिए जिला अस्पताल में.बच्चों के लिए सौ वार्ड तैयार किया जा रहा है।

नवीन कुमार सिंह ने बताया की हो सकता है,की अक्टूबर नवम्बर मे तीसरा लहर आये उससे पहले ही तैयारियां की जा रही है।जनपद में तीन चार जगहो पर आक्सीजन प्लांट तैयार किया जा रहा है।वहीं जिलाधिकारी द्वारा मीटिंग कर बाल विशेषज्ञों को बता दिया गया है।की अगर ऐसी स्थिति आती है तो डियूटी करने के लिए तैयार रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ