Header Ads Widget

पाकिस्तानी लड़कियों को भा रहे भारतीय मर्द

पाकिस्तानी  लड़कियों को भा रहे भारतीय मर्द


सरहद पर कंटीली तारें व सीमा सुरक्षाबल के जवानों के पदचाप, भले ही भारत-पाकिस्तान के लोगों को दोनों मुल्कों में आने-जाने से रोकते हों पर उनके दिलों की दूरी को कम नहीं कर सकते। ऐसा ही एक ताजा मामला पंजाब के गुरदासपुर जिले से सामने आया है। जहां एक पाकिस्तानी युवती को भारतीय युवक से प्यार हो गया है और वह उसे शादी करना चाहती, जिसके लिए उसने भारतीय प्रधानमंत्री से वीजा मांगा है। 

 प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से वीजा की गुहार लगाने वाली ये हैं  पाकिस्तान के शहर करांची की रहने वाली सुमन।  ये पेशे से करांची में ही स्कूल टीचर और ये गुरदासपुर के अमित शर्मा से प्रेम करती हैं।   इस संबंध में खुद अमित शर्मा बताते हैं कि वह और सुमन दोनो एक दूसरे से बेइंतहा प्रेम करते हैं, और एक दूसरे शादी करना चाहते हैं, लेकिन सरहद पर खिंची देश विभाजन की लकीर दोनों के कदम रोक रहे हैं।  उन्होंने कहा कि वे कभी सुमन से मिले नहीं हैं।  बस, उनका प्रेम फेसबुक के माध्यम से परवान चढ़ा है और अब हम दोनों परिणय सूत्र में बंधना चाहते हैं।  अमित कहते हैं कि इसके लिए उनके मात-पिता भी राजी हो गए हैं। 

ऐसे प्यार चढ़ा परवान

अमित शर्मा कहते हैं कि उनकी प्रेमिका करांची की रहने वाली पाकिस्तानी नागरिक है।  उसका नाम सुमन रनतीलाल हैं  जो पाकिस्तान के एक सरकारी स्कूल में टीचर है। उन्होंने बताया कि उनकी मुलाकात साल 2019 में फेसबुक पर हुई थी। अमित ने बताया कि वह एक दिन घरबैठे फेसबुक पर करांची की जन्माष्टमी की कुछ फोटोज देख रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सुमन को देखा था। और सुमन को मैसेज भेजा।  कुछ दिन बाद सुमन का जवाब आया और फेसबुक पर ही दोनों की चेटिंग होने लगी।  इस दौरान हम दोनों (सुमन और अमित) ने एक दूसरे का मोबाइल नंबर लिया और फिर बातचीत का सिलसिला चलता रहा।  इस बीच हम दोनों की दोस्ती कब प्यार में बदल गई, पता ही नहीं चला।  और हम दोनों ने एक दूसरे का जीवन साथी बनने का फैसला कर लिया।  हलांकि हमारी और सुमन की मुलाकात नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि एक दिन हमने सुमन को सामने फेसबुक पर शादी का प्रस्ताव रखा जिसे वह मान गई। 

अमित ने कहा कि सुमन शादी के लिए भारत आना चाहती है, इसके लिए उसने प्रधानमंत्री से भारत आने की मंजूरी मांगी।  उन्होंने कहा कि मैं भी पाकिस्तान जाना चाहता हूं ताकि सुमन को करांची से ब्याह कर भारत ला सकूं। इसके लिए पाकिस्तान सरकार के वीजा की मांग की है। 

    हलांकि गुरदासपुर जिले कांदियां में कई ऐसे परिवार है जिनकी दुल्हनें पाकिस्तानी हैं और उनके भारत की नागरिकता भी मिल चुकी है।

पाकिस्तानी  लड़कियों को भा रहे भारतीय मर्द

यह है भारतीय मर्दों की वह खास बातें, जिसकी वजह से फिदा हैं पाकिस्तानी लड़कियां

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी लड़कियों की शादी को लेकर वर्ष 2017 में हुए सर्वे के मुताबिक पाकिस्तान की लड़कियां भारतीय लड़कों से शादी करना चाहती हैं। इसकी कुछ खास वजह है जिस कारण पाकिस्तानी मर्दों के मुकाबले भारतीय मर्द उन्हें शादी के लिए पसंद आते हैं।

 सर्वे के मुताबिक भारतीय सास पाकिस्तानी pakistani सास के मुकाबले काफी नरम दिल और प्यार करने वाली होती हैं।  जो अपनी बहू को बेटी की तरह प्रेम करती हैं। दूसरा  कारण यह है कि भारतीय लड़के अपनी पत्नियों का ख्याल रखते हैं। शादी के बाद तलाक की कोई गुंजाइश नहीं होती।  दोनो जीवनभर एक दूसरे का साथ निभाते हैं, हलांकि पाकिस्तान में ऐसा नहीं है।  तलाक वहां आम बात है। पाकिस्तान में पत्नियों भारत जितनी आजादी नहीं होती। यहां तो पति से सवाल पूछना गुनाह होता है।   शौहर को खुश करने के लिए हर जुल्म सहना पड़ता है।  जब पाकिस्तानी लड़कियां टीवी पर भारतीय धारावाहिकों में बेइंतहां प्यार करने वाला लड़का देखती हैं तो उनका भी मन करता है कि उनका जीवन साथी भारतीय हो।

हम दो, हमारे दो का फार्मूला भी भाता है पाकिस्तानी कुड़ियों को 

सर्वे में भारतीय मर्दों को प्रेम करने का एक तीसरा कारण भी निकल कर सामने आया वह यह कि हिंदुस्तानी लोग फैमिली प्लानिंग यानी 'हम दो, हमारे दो' में यकिन रखते हैं। जबकि, पाकिस्तान में लड़कियों की शादी के उनको बच्चे पैदा करने की मशीन समझ लिया जता है। शौहर हर साल अपनी बेगम के पैर भारी कर देता है। कई बार तो हाल यह होती की बच्चे पैदा करते समय औरतों की मौत भी हो जाती है।  पाकिस्तानी मर्द तो बच्चे तो खुदा की नेमत समझते हैं। इसमें पाकिस्तानी औरतों के सपने दम तोड़ जाते हैं। 

तलाक का डर नहीं, अंत तक निभाते हैं साथ

सर्वे के मुताबिक पाकिस्तानी लड़किया बालीवुड की फिल्में देखती हैं। फिल्मों में भारतीय पति अपनी पत्नी अंतक तक साथ निभाते हैं, उसे प्यार करते हैं।  पाकिस्तानी pakistani लड़कियों को अपने पाकिस्तानी होने पर पछतावा होता है।  भारतीय मर्दों को पसंद करने का दूसरा बड़ा कारण यह भी है कि भारत में शादी के बाद पति जन्म भर पत्नी का साथ साथ देता हैं, यहां तलाक की तो बात ही नहीं है, जबिक पाकिस्तान में जरासी बात तलाक का खतरा रहता है।  जसकी वजह से पाकिस्तानी लड़कियों की जिंदगी नर्क बन कर रह जाती है। भारती में शिक्षा और नई सोच भी पाकिस्तानी लड़कियों को भारतीय मर्दों की तरफ आकर्षित करती है। 

इन्हीं वजहों से  पाकिस्तानी pakistani लड़कियां भारतीय मर्दों पर फिदा हैं  और इनसे शादी करना चाहती हैं। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ